बाल रोग विशेषज्ञ ने मां की रसोई में किया सेवा कार्य।

बाल रोग विशेषज्ञ ने मां की रसोई में किया सेवा कार्य।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. दीपक अग्रवाल ने मरीजों के परिवारजनों के साथ मनाया पुत्र का वैवाहिक वर्षगांठ

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। बाल रोग विशेषज्ञ ने मां की रसोई में किया सेवा कार्य। जॉर्ज टाउन निवासी वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक अग्रवाल ने सोमवार को स्वरूपरानी नेहरू मेडिकल कॉलेज में संचालित माँ की रसोई में विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीजों के परिवारजनों की सेवा कर अपने पुत्र समर्थ अग्रवाल एवं पुत्रवधू श्रीमती मेघना अग्रवाल के वैवाहिक जीवन के वर्षगांठ को मनाया।

नंदी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मां की रसोई में अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिवारजनों के लिए भोजन की व्यवस्था कर, उनके साथ विशिष्ट वैवाहिक वर्षगांठ मनाया।

इस दौरान डॉक्टर दीपक अग्रवाल एवं समर्थ अग्रवाल ने कहा कि पूर्वजों के आशीर्वाद से सेवा कार्य करने से बहुत ही संतुष्टि मिलती है। अपने हाथों से मरीजों को खाना परोसा। डॉक्टर दीपक अग्रवाल ने मां की रसोई में मरीजों की परोसे जाने वाले उच्च गुणवत्ता के भोजन की तारीफ की। कहा कि लोगों को स्वयं आगे आकर सेवा कार्य में सहयोग करना चाहिए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai