सपा पदाधिकारियों ने दिया अल्टीमेटम, समस्या हल न हुई तो करेंगे आंदोलन
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। जलभराव से प्रभावित मुंडेरा, मीरा पट्टी, हरवारा, गौस नगर, करेली आदि मोहल्लों के लोंगो ने किया प्रदर्शन। शहर के मुंडेरा, मीरा पट्टी, हरवारा, गौस नगर आदि मोहल्लों के सैकड़ों लोंगो ने जलभराव को लेकर आज़ पत्थर गिरिजा घर स्थित धरना स्थल पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया।
सपा के स्थानीय नेताओं सर्व मयंक यादव जोंटी, तारिक सईद अज्जू, प्रमोद यादव उर्फ़ बच्चा, लाल चंद्र कुशवाहा, विनय यादव आदि के नेतृत्व में आये सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बच्चों सहित मोहल्ले वासियों ने बताया की बीती रात हुई तेज बारिश के चलते सैकड़ों लोंगो के घरों में पानी भर गया। निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के पानी के साथ ही घरों में सीवर का भी पानी भी उल्टे घरों में फैला हुआ है।
नगर आयुक्त को सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसे जोनल प्रभारी सौरभ यादव ने लेते हुए आये हुए लोंगो को समस्याओ के निराकरण का आश्वासन दिया।
धरना स्थल पर मौजूद सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, अमर नाथ मौर्य, रविन्द्र यादव एडवोकेट आदि नेताओं ने भाजपा सरकारपर आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हजारों करोड़ रूपये भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गए जबकि शहर वासियो को जलभराव से निजात तक नहीं मिली है।
सपा नेताओं ने कहा कि समस्या का निदान शीघ्र न कराया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जायेगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, वजीर खां, दिलीप उर्फ़ बबलू सोनी, जीत राज हेला, सचिन श्रीवास्तव, सऊद अहमद, मो हामिद, एस पी पाण्डेय, सौरभ रामा, शिव यादव, जय भारत एडवोकेट, आदि सहित सैकड़ों प्रभावित शहर वासी गण मौजूद रहे।










