एटीएम फ्रॉड गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 25 केसों का आरोपी बदमाश घायल, दो साथी गिरफ्तार।

एटीएम फ्रॉड गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 25 केसों का आरोपी बदमाश घायल, दो साथी गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट

औरैया। एटीएम फ्रॉड गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 25 केसों का आरोपी बदमाश घायल, दो साथी गिरफ्तार। बिधूना क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों की बीच रविवार तड़के सुबह मुठभेड़ हो गई। जबावी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके दो अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से पुलिस ने 62 हजार रुपये, 42 एटीएम कार्ड बरामद किए है। घायल बदमाश के खिलाफ विभिन्न जिलों में 25 मामले दर्ज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर गांव के पास कोतवाल मुकेश बाबू चौहान स्वाट टीम व फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर मंदिर के पास ईटों के पीछे तीन बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश जंगल की तरफ भागने लगे। इसी दौरान एक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया।जबावी कार्रवाई में जनपद फिरोजाबाद थाना मटसेना के गांव इटौरा निवासी प्रेम राठौर के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। प्रेम के दो साथी जंगल की तरफ भागने लगे। उन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जनपद आगरा थाना ट्रॉन्स यमुना के मोहल्ला काशीराम एफ ब्लॉक कालिंद्री बिहार निवासी विकास शर्मा उर्फ विक्की, जनपद व कोतवाली मैनपुरी के गांव अंगौथा निवासी आकाश चौहान बताया। मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस सीएचसी ले गई।

पुलिस व बदमाशों की बीच रविवार तड़के सुबह मुठभेड़ हो गई।बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवा दीक्षित निवासी रामरूप की बेटी शनिवार को एटीएम कार्ड लेकर बिधूना कस्बा के चंदरपुर तिराहा स्थित इंडिया एटीएम बूथ रुपये निकालने गए थे। मशीन में एटीएम कार्ड लगाया। तभी बेटी के पीछे एटीएम बूथ के अंदर पीछे से तीन युवक पहुंच गए। इसके अलावा तीन युवक बाहर खड़े हो गए। बेटी का ध्यान भटकाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। जिससे बाद में एक लाख रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमे लगाई गई।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए प्रेम राठौर के खिलाफ विभिन्न जनपद में 25 मामले दर्ज हैं। साल 2023 में इसके खिलाफ आगरा व 2022 में मैनपुरी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। वहीं आकाश चौहान पर मैनपुरी सहित अन्य जनपद में छह मामले दर्ज हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai