मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर थाना मिलक खानम क्षेत्र में पुलिस अधिकारियो ने पीपली वन का किया भ्रमण। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्रा साथ में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह एवं क्षेत्राधिकारी, स्वार के साथ थाना मिलक खानम क्षेत्रान्तर्गत पीपली वन क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा वन क्षेत्र एवं नहाल बैराज के आसपास के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए गए । वन एवं सुनसान क्षेत्रों में नियमित पुलिस उपस्थिति से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

उक्त गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध की रोकथाम, आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना एवं पुलिस की सक्रिय उपस्थिति का संदेश देना रहा।










