थाना सराय अकिल पुलिस टीम ने 25,000- रू0 के इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। थाना सराय अकिल पुलिस टीम ने 25,000- रू0 के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब हो कि दिनांक 11.08.2025 को थाना सराय अकिल पर मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम कोटिया मजरा कुण्डारी में जमीन सम्बन्धी मामले तथा राजनीतिक प्रतिद्वन्दिता व वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट व एक दुसरे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना सराय अकिल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया तो वहा कुछ लोगों के मध्य विवाद चल रहा था, जिसमें राजेश पाल को चोटें आई थी, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के सम्बन्ध में थाना सराय अकिल पर मु0अ0सं0 196/25 धारा 115 (2)/352/351(2)/191(2)/191(3)/109/285 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया था। घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा टीमों का गठन कर निर्देशित किया गया था।

उपरोक्त क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 /- रू० का इनामिया वांछित अभियुक्त हिमांशू पाण्डेय उर्फ मोनू पाण्डेय पुत्र सन्तोष कुमार पाण्डेय निवासी इमलीगांव थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai