थाना पिपरी एसएसआई विनोद यादव व चौकी इंचार्ज मनीष पाल ने मनौरी में चलाया सघन चेकिंग अभियान।

थाना पिपरी एसएसआई विनोद यादव व चौकी इंचार्ज मनीष पाल ने मनौरी में चलाया सघन चेकिंग अभियान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए वाहन चालक,किया पैदल गस्त, रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को होती है परेशानी…. एसएसआई विनोद यादव

 

चायल/मनौरी/कौशाम्बी। थाना पिपरी एसएसआई विनोद यादव व चौकी इंचार्ज मनीष पाल ने मनौरी में चलाया सघन चेकिंग अभियान। 10 जनवरी शनिवार को एसएसआई विनोद यादव और चौकी इंचार्ज चायल मनीष पाल ने एसपी राजेश कुमार के निर्देशन, सीओ चायल अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह के नेतृत्व में मयफोर्स मनौरी बाजार में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास भी कराया गया तथा लोगो को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान वाहन चालक वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए। वाहन चेकिंग से लोगों में हड़कंप मचा रहा।

एसएसआई विनोद यादव ने इस दौरान लोगों से कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को परेशानी होती है। जाम लगता है।गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हर थाना क्षेत्र में में लगातार चेकिंग अभियान चलकर अपराध की रोकथाम के साथ अपराधियों की धर पकड़ की जा रही हैऔर पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है और यातायात के नियमों को बताया जा रहा है।पैदल गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज चायल मनीष पाल ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय मौजूद है। किसी से डरने की जरूरत नहीं।समाज मे अफवाह फैलाने व धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एसएसआई विनोद यादव ने व्यापारियों व दुकानदारो से अपील किया कि आप लोग सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। इससे आपकी सुरक्षा और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें,रोड पर अतिक्रमण से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्यथा उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai