Prayagraj मंडल मे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ में दूसरी बार रविशंकर मिश्र बने क्षेत्रीय अध्यक्ष, धर्मराज यादव को मिली क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फूलचंद यादव जनपद अध्यक्ष एवं राम अचल पाल बने प्रयागराज के जनपद मंत्री, 25 सदस्यीय क्षेत्रीय एवं जनपदीय कार्यकारिणी को मिली द्विवर्षीय मान्यता

प्रयागराज। Prayagraj मंडल मे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ में दूसरी बार रविशंकर मिश्र बने क्षेत्रीय अध्यक्ष, धर्मराज यादव को मिली क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी। पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ प्रयागराज की क्षेत्रीय एवं जनपद कार्यकारिणी को प्रांतीय नेतृत्व द्वारा द्विवर्षीय मान्यता प्रदान की गई है। इसके तहत कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र को लगातार दूसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा धर्मराज यादव को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रांतीय अध्यक्ष भारत सिंह यादव की संस्तुति पर प्रांतीय महामंत्री वशिष्ठ नारायण तिवारी ने प्रयागराज की 25 सदस्यीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी को मान्यता प्रदान की। इस कार्यकारिणी का प्रमुख उद्देश्य कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण, उनके हितों की रक्षा तथा विभागीय स्तर पर समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए ग्रिवांस बैठकों एवं अधिकारियों के साथ वार्ता करना है।

वहीं प्रयागराज जनपद की कार्यकारिणी में फूलचंद यादव को जनपद अध्यक्ष तथा राम अचल पाल को जनपद मंत्री के पद पर मान्यता प्रदान की गई है।

क्षेत्रीय एवं जनपद कार्यकारिणी को मान्यता मिलने की खबर से प्रयागराज मंडल के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

दूसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर रविशंकर मिश्र ने प्रांतीय नेतृत्व एवं सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान, हित और न्याय के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष करुणे प्रताप सिंह, मुकेश कुमार, फतेहपुर के जनपद अध्यक्ष मनोज सैनी, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम सिंह, प्रतापगढ़ के प्रमोद मिश्र, बेनी प्रसाद मौर्य, राजेंद्र बाबू केशरवानी, प्रेमशंकर पटेल, विजय भारत, लालजी पाल, संजीत कुमार, जयप्रकाश, अमर बहादुर सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, राम कुमार निषाद एवं मुकेश कुमार उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभी ने आशा व्यक्त की कि रविशंकर मिश्र के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यकारिणी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान, संगठनात्मक एकजुटता और कर्मचारी हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai