अजय राय के नेतृत्व में छठ पूजा से पूर्व गंगा घाटों की सफाई की उठाई गई मांग।

अजय राय के नेतृत्व में छठ पूजा से पूर्व गंगा घाटों की सफाई की उठाई गई मांग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। अजय राय के नेतृत्व में छठ पूजा से पूर्व गंगा घाटों की सफाई की उठाई गई मांग।आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में पूर्वांचल विकास एवं छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने संगम नोज पहुंचकर गंगा घाटों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को लेकर विशेष पहल की।

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छठ पूजा से पूर्व गंगा घाटों की व्यापक सफाई कराने, जल के आसपास जमा गंदगी हटाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। समिति ने प्रशासन से मांग की कि छठ महापर्व को देखते हुए समय रहते सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

समिति के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संगम नोज पर आयोजित होने वाली छठ पूजा पूर्वांचल की आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। इस पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में घाटों की स्वच्छता, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं। उन्होंने प्रशासन से छठ पूजा को भव्य, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृष्णानंद तिवारी, जगदेवानंद दुबे, संजीव सिंह, ओ.पी. सिंह, अरुण कुमार मालवीय, प्रसिद्ध पांडेय, सुरेश यादव, अवनीश कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

समिति ने विश्वास जताया कि प्रशासन के सहयोग से इस वर्ष भी संगम नोज पर छठ पूजा श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न होगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai