डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सघन सर्वे एवं जनजागरूकता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा लगातार सघन लार्वा सर्वे एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव के साथ वाहक जनित रोग नियंत्रण सलाहकार रूचि सिलाकारी एवं मलेरिया निरीक्षक उर्मिला सिंह द्वारा नेहरू नगर जोन क्रमांक 8 के वार्ड क्रमांक 29 में डेंगू प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया।इस दौरान डेंगू मरीज के परिजनों को बीमारी के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। उन्हें अपने घर एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने, मच्छर रोधी उपायों का उपयोग करने तथा दिन एवं रात में मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी गई।जोन क्रमांक 8 के प्रभारी दिलीप बाथम को क्षेत्र में सघन लार्वा सर्वे करने एवं समस्त बुखार पीड़ित मरीजों की रक्त पट्टी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त डीआरपी पुलिस लाइन क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया, जहां घरों के बाहर रखी पानी की टंकियों में मच्छरों का लार्वा पाया गया। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से टंकियों का पानी खाली करवाकर लार्वा विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई तथा लोगों से घरों एवं आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की गई।जिला मलेरिया कार्यालय की टीम द्वारा आज बूढ़ाखेड़ा वार्ड क्रमांक 4 ,चौकी इमामबाड़ा ,मदर इंडिया कॉलोनी वार्ड क्रमांक 7, नगर निगम कॉलोनी नारियल खेड़ा वार्ड क्रमांक 12, मंगलवार मंडी क्षेत्र वार्ड क्रमांक 20, हातुजी लाइन तलैया थाने के पीछे वार्ड क्रमांक 23, सेवा सदन मल्टी पंचशील वार्ड क्रमांक 51, ओल्ड विधान सभा वार्ड क्रमांक 31 ,नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 46 ,पुष्पा नगर वार्ड क्रमांक 36, अरेरा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 49, रूप नगर गोविंदपुरा वार्ड क्रमांक 70 ,राजीव नगरझुग्गी वार्ड क्रमांक 43 ,साकेत नगर वार्ड क्रमांक 54, पिपलिया पेंदे खा वार्ड क्रमांक 57, 40 क्वार्टर वार्ड क्रमांक 63 ,अयोध्या नगर के सेक्टर 68 , नवाब कॉलोनी वार्ड क्रमांक 76 ,विनीत कुंज कोलार वार्ड क्रमांक 83 ,भोपानगरी वार्ड क्रमांक 84 ,विकास नगर गांधीनगर वार्ड क्रमांक 1 प्लेटिनम प्लाजा गवर्नमेंट क्वार्टर्स वार्ड क्रमांक 32 ,मे सर्वे का कार्य किया गया। जनवरी से अब तक कुल 38,30,083 घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें 13,546 घरो में मच्छरो के लार्वा पाए जाने पर लार्वा विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा निरंतर विद्यालयों एवं आंगनवाड़ीमें जागरूकता गतिविधियां आयोजित कराई गई हैं । साथ ही नगर निगम के कचरा वाहनों के माध्यम से जन जागरूकता हेतु ऑडियो संदेश प्रसारित कर मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।आमजन से अपील है कि वे अपने घरों एवं आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, टंकी, गमले एवं अन्य जल संग्रहण पात्रों की नियमित सफाई करें तथा डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक मच्छर रोधी उपाय अपनाएं।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai