ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी को आईसर वाहन से कुचलने के मामले में आरोपी चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कू का पुलिस से शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद थाना बरोठा क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। उल्लेखनीय है कि मामले में दो वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा अलग-अलग 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।









