ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
विद्यार्थियों, किसानों, शोधार्थियों एवं युवाओं को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, मूल्य संवर्धन और कृषि उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल के कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। “सतत मशरूम उत्पादन, मूल्य संवर्धन एवं कृषि व्यवसाय विकास” विषय पर आयोजित वेबिनार में विशेषज्ञों ने मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों, स्वरोजगार, कृषि उद्यमिता एवं ग्रामीण आर्थिक विकास की संभावनाओं पर जानकारी साझा की।वेबिनार में देशभर से लगभग 300 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन सहभागिता की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल एवं जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) के बीच शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।









