दिव्यांग व्यक्ति को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में एडीएम पी.सी. शाक्य एवं महेन्द्र कबचे ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान अनेक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित सहयोग की मिसाल भी देखने को मिली। पैरों से 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्री रमेश प्रसाद को अपर कलेक्टर महेन्द्र कबचे एवं डिप्टी कलेक्टर अर्चना शर्मा द्वारा ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। ट्रायसाइकिल मिलने से उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी और दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। एडीएम पी.सी. शाक्य एवं महेन्द्र कबचे ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai