प्रयागराज मंडल/उत्तर मध्य रेलवे की ऐतिहासिक उपलब्धि, भारतीय रेल का पहला रेल लोको–थीम्ड रेस्टोरेंट स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम।

प्रयागराज मंडल/उत्तर मध्य रेलवे की ऐतिहासिक उपलब्धि, भारतीय रेल का पहला रेल लोको–थीम्ड रेस्टोरेंट स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल/उत्तर मध्य रेलवे की ऐतिहासिक उपलब्धि, भारतीय रेल का पहला रेल लोको–थीम्ड रेस्टोरेंट स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम। प्रयागराज मंडल/उत्तर मध्य रेलवे ने भारतीय रेल के इतिहास में एक अभिनव एवं ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए भारतीय रेल के पहले रेल लोको– थीम्ड रेस्टोरेंट की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह की परिकल्पना, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे ब्रिजेन्द्र कुमार के सहयोग तथा मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हरिमोहन के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा इस अनूठे रेल लोको–थीम्ड रेस्टोरेंट हेतु निविदा (टेंडर) सफलतापूर्वक आवंटित की गई है।

यह अभिनव रेस्टोरेंट को प्रयागराज छिवकी स्टेशन परिसर में स्थापित किया जाएगा, जिसकी निविदा M/s Boon N Zeal Enterprises को प्रदान की गई है। रेल लोको की थीम पर आधारित यह रेस्टोरेंट यात्रियों को एक विशिष्ट, आकर्षक एवं यादगार भोजन अनुभव प्रदान करेगा। इसके साथ ही यह पहल गैर–किराया राजस्व (Non-Fare Revenue) के सृजन के माध्यम से भारतीय रेल की सतत, नवोन्मेषी एवं यात्री–केन्द्रित विकास प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करेगी। अनुबंध के अंतर्गत यह परियोजना प्रयागराज मंडल में 10 वर्षों की अवधि के लिए स्वीकृत की गई है, जिसमें वार्षिक लाइसेंस शुल्क ₹14,59,999/- निर्धारित है तथा कुल अनुबंध मूल्य ₹1.96 करोड़ (करों को छोड़कर) है।

जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया की  इस अभिनव परियोजना का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुविधा, आराम एवं समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना है, साथ ही गैर–किराया राजस्व के माध्यम से रेलवे की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना है। यह पहल भारतीय रेल की नवाचार–प्रधान सोच, यात्री–केन्द्रित सेवाओं तथा आर्थिक सुदृढ़ता के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai