त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। नैनी के सच्चा बाबा आश्रम में इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को आश्रम में भव्यता से मनाया जाएगा इस कार्यक्रम में सभी भक्तों के साथ ही अनुयायियों को भी आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है सच्चा बाबा आश्रम अरेल के सेल्फी पॉइंट के समीप है।
आयोजन समिति के संतों ने बताया कि सच्चा बाबा आश्रम के संरक्षक स्वयं सच्चा बाबा है संत श्री सच्चा बाबा आश्रम के अध्यक्ष स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी जो संत समाज के वर्तमान अध्यक्ष हैं हरि चैतन्य जी के संरक्षण में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा साथी सच्चा बाबा आश्रम की अन्य शाखों में भी यह कार्यक्रम मनाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में अन्य शाखाओं के संत भी प्रमुखता से हिस्सा लेंगे इस कार्यक्रम में प्रमुख संतों में हरिद्वार से अजय ब्रह्मचारी जी चित्रकूट से ललित ब्रह्मचारी जी करबी आश्रम नांगल आश्रम प्रतापगढ़ आश्रम हरिद्वार आश्रम लुधियाना आश्रम और वाराणसी आश्रम सकलडीहा आश्रम पटना आश्रम एवं समस्त आश्रमों में समस्त शाखों में यह गुरु पूर्णिमा आयोजन हो रहा है कृष्णानंद ब्रह्मचारी ललित ब्रह्मचारी मनोज ब्रह्मचारी स्वामी राजेंद्र जी महाराज स्वामी शैलेश जी प्रमुख आदि एवं भक्तजन सुरेंद्र शुक्ला बुलबुल राव शशि सिंह रवि सिंह पप्पू ठाकुर अभिषेक शुक्ला कुलदीप सिंह कुलदीप मिश्रा आलोक त्रिपाठी गोविंद भाई जी अखिलेश शुक्ला आदि सभी भक्त मौजूद रहेंगेआदि रहेंगे।
उक्त जानकारी आश्रम के महामंत्री ललित ब्रह्मचारी ने दी।










