आज़म और अब्दुल्ला की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दो पैन कार्ड मामले में सज़ा बढ़ाने के लिए कोर्ट में हुई अपील।

आज़म और अब्दुल्ला की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दो पैन कार्ड मामले में सज़ा बढ़ाने के लिए कोर्ट में हुई अपील।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। आज़म और अब्दुल्ला की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दो पैन कार्ड मामले में सज़ा बढ़ाने के लिए कोर्ट में हुई अपील। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म की कानूनी परेशानियाँ एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। दो पैन कार्ड मामले में एमपी–एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) ने 17 अक्टूबर को दोनों को सात-सात वर्ष की सज़ा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ दोनों ने एमपी–एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में अपील दायर कर रखी है।

अभियोजन पक्ष ने सज़ा बढ़ाने की अपील भी दायर की

इसी बीच राज्य सरकार की ओर से पैरवी कर रहे अभियोजन पक्ष ने सज़ा वृद्धि को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अभियोजन पक्ष ने सत्र न्यायालय में अपील दाखिल करते हुए कहा है कि आइपीसी की धारा 467 जो महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जालसाज़ी से संबंधित है में आजीवन कारावास तक की सज़ा का प्रावधान है। ऐसे में सात वर्ष की सज़ा कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए।

संयुक्त निदेशक अभियोजन रोताश कुमार मौर्य ने स्पष्ट किया कि “धारा 467 में आजीवन कारावास तक की सज़ा का प्रविधान है। इसी आधार पर दो पैन कार्ड मामले में सज़ा बढ़ाने के लिए अपील दायर की गई है।” इन दोनों मामलों को लेकर रामपुर के राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब सबकी निगाहें 23 दिसंबर की अगली सुनवाई पर टिकी हैं। अपील पर अब 23 दिसंबर को सुनवाई होगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai