सनातन धर्म की रक्षा, विश्व जनकल्याण एवं सर्व मनोकामना पूर्ति हेतु अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ 17वें दिन भी अनवरत जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सनातन धर्म की रक्षा विश्व जनकल्याण सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ति हेतु जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ भक्तिमय भजन संध्या एवं महाशिवपुराण कथा का कार्यक्रम नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वावधान में त्रिवेणी बाँध स्थित रामजानकी मन्दिर के बगल नागा बाबा की गुफा के सामने पूरे विधि विधान के साथ 17वें दिन भी अनवरत जारी।  आज के मुख्य जजमान के रूप में सी के द्विवेदी सहायक अभियन्ता, आयुष पाण्डेय ने उपस्थित हो कर पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक करते हुए पूजन आरती किया।

यज्ञ संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा की भगवान शिव ही कलयुग में सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते है। पूरे सावन तक अनवरत चलने वाले कार्यक्रम के 17वें दिवस में मुख्य रूप से आचार्य पवन देव जी महाराज, डॉ सत्या पाण्डेय, अपर्णा द्विवेदी, जय प्रकाश पाण्डेय, विजयानन्द तिवारी, लोकेश मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी दुकान जी, मनोज मिश्रा, रितु राज पांडे, सिद्ध बाबा, बृजेन्द्र त्रिपाठी, कुमारी रचना त्रिपाठी, अधिवक्ता सुरेन्द्र नारायण मिश्रा, अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय, अमित सिंह, संजय मिश्रा, आशा पाण्डेय, विनय सिंह उर्फ बड़कू, जितेन्द्र पाल, रामबाबू मिश्रा, मधुबाला पाण्डेय सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai