त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सनातन धर्म की रक्षा विश्व जनकल्याण सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ति हेतु जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ भक्तिमय भजन संध्या एवं महाशिवपुराण कथा का कार्यक्रम नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वावधान में त्रिवेणी बाँध स्थित रामजानकी मन्दिर पर पूरे विधि विधान के साथ सातवें दिन भी अनवरत जारी। आज के मुख्य जजमान के रूप में वैष्णवी पाण्डेय ने उपस्थित हो कर पार्थिव शिवलिंग एवं अन्य देवों का अभिषेक करते हुए पूजन आरती किया।

यज्ञ संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा की सावन माह में केवल जल चढ़ाने मात्र से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते है और सभी मनोरथ पूर्ण कर्मरते है। पूरे सावन तक अनवरत चलने वाले कार्यक्रम के सातवें दिवस में मुख्य रूप से आचार्य पवन देव जी महाराज, अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय, आशा पाण्डेय, मधुबाला पाण्डेय सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।










