स्कूली छात्राओं को पुरामुफ्ती पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक, दिए टिप्स।

स्कूली छात्राओं को पुरामुफ्ती पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक, दिए टिप्स।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छात्राओं को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से कराया गया अवगत

पुरामुफ्ती/प्रयागराज। स्कूली छात्राओं को पुरामुफ्ती पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक, दिए टिप्स। पूरामुफ्ती पुलिस टीम ने 13 नवंबर वृहस्पतिवार को पुरामुफ्ती स्थित पुरामुफ्ती पुलिस स्कूल की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया है।

थाना पूरामुफ्ती एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में जाकर महिला जागरूकता अभियान चलाया और वहां की छात्राओं को पम्पलेट वितरित किए गए व उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान “मिशन शक्ति-5.0” के क्रम में पुलिस कमिश्नर व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मनोज सिंह के नेतृत्व में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना पुरामुफ़्ती में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले स्कूल, कालेजो, बस स्टाफ, ग्राम पंचायत में जाकर और चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/महिलाओं, छात्राओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा- यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है।

महिलाओं बालिकाओं और छात्राओं को जागरूक करने वाली आज की पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विश्वास पाण्डेय,महिला उपनिरीक्षक रश्मि निर्मल महिला कांस्टेबल शैलजा, महिला कांस्टेबल सीता,महिला कांस्टेबल नीलम मौजूद रहीं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai