रेलवे महिला कल्याण समिति, प्रयागराज मण्डल ने किया 89 रेल कर्मियों को सम्मानित कर मजदूर दिवस मनाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज।  अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में प्रयागराज मण्डल के महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा, वंदना अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रयागराज मण्डल के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य आथिति उत्तर मध्य रेलवे के महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा चेतना जोशी थी। कार्यक्रम की मुख्य आथिति उत्तर मध्य रेलवे के महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा चेतना जोशी ने मण्डल कार्यालय के सभागार में 89 समर्पित, कर्मठ और परिश्रमी रेलवे कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए उपहार एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया।

उत्तर मध्य रेलवे के महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा चेतना जोशी ने कहा किसी भी संगठन की सफलता संगठन के समर्पित कर्मचारियों पर निर्भर करती है। अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस मनाने की शुरुआत अमेरिका में 1 मई 1886 को हुयी थी जब मज़दूर यूनियनों ने काम का समय 8 घंटे निर्धारित करने के लिए लिए हड़ताल की थी। किसी देश की तरक्की उस देश के कामगारों और किसानों पर निर्भर करती है। भारतीय रेल आज प्रगति के पथ पर दौड़ रही है इसमें सर्दी, बरसात और गर्मी के मौसम में पसीना बहाने वाले ट्रैकमैन, कीमैन, पॉइंट्समैन, गेटमैन जैसे कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्रयागराज मण्डल के महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा, वंदना अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि दुनिया के सभी देशों में प्रतिवर्ष 01 मई को श्रमिक दिवस / मजदूर दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देना है। मजदूर दिवस को लेबर डे, श्रमिक दिवस, मजदूर दिवस, मई डे के नाम से जाना जाता है। इस खास मौके पर श्रमिकों द्वारा किये गए योगदान को भी याद किया जाता है। इस दिन श्रमिकों की अहमियत और अधिकारों के बारे में जागरुकता फैलाई जाती है।

इस अवसर पर प्रयागराज मण्डल के महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों ने मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया

इस अवसर पर प्रयागराज मण्डल की रेलवे महिला कल्याण समिति की उपाध्यक्षा, तरुणा प्रकाश, सचिव प्रीति केसरवानी, कोषाध्यक्ष, निहारिका सिंह, उत्तर मध्य रेलवे के महिला कल्याण संगठन की सचिव रिचा वर्मा एवं कोषाध्यक्षा, सुप्रिया सिन्हा के साथ-साथ संगठन एवं समिति की की अन्य सदस्यायें भी उपस्थित रहीं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट गाइड प्रयागराज यूनिट तथा सूबेदारगंज यूनिट के सदस्यों ने बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में चल रहे जल सेवा कार्यक्रम के तहत रेल पथ अनुरक्षण कर्मियो के मध्य जल सेवा की।

Buzz4 Ai

उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट गाइड प्रयागराज यूनिट तथा सूबेदारगंज यूनिट के सदस्यों ने बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में चल रहे जल सेवा कार्यक्रम के तहत रेल पथ अनुरक्षण कर्मियो के मध्य जल सेवा की।