डीएसपी यमुनापार के संज्ञान लेने पर मुकदमा हुआ दर्ज
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
लालापुर प्रयागराज। संविधान पदयात्रा में शामिल राजू निषाद पर हुआ जानलेवा हमला। थाना लालापुर जनपद प्रयागराज स्थित ग्रामसभा भिलोर में डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के तत्वाधान में बुधवार 29 अक्टूबर को समय लगभग 2:30 बजे संविधान के सम्मान में संविधान पदयात्रा निकाली जा रही थी। आगे आगे महिलाएं और पीछे पीछे पुरुष कार्यकर्ता भारतीय संविधान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
संविधान पदयात्रा में शामिल राजू निषाद पुत्र हरीलाल निषाद निवासी उपरोक्त ग्रामसभा के दरवाजे पर राजू निषाद का लड़का शिवा उम्र 13 वर्ष खड़ा था तो गांव के ही पांच सौ मीटर दूर स्थित पुटुन सिंह पुत्र डेभई सिंह व बल्ली सिंह व धन्ने सिंह उर्फ शिवान्श सिंह पुत्रगण पुटुन सिंह एकराय होकर नाजायज मजमा बनाकर पीड़ित के लड़के को मार रहे थे तो राजू निषाद बीच बचाव करने गया तो उसे भी गाली गलौज देते हुए पुटुन सिंह लाठी और हंसुआ से राजू निषाद पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे राजू निषाद के सिर में गंभीर चोट आई है। मुल्जिमान जान से मारने की धमकी भी दिये है।
उक्त प्रकरण ट्वीट होने पर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर के संज्ञान लेने पर रात्रि 07:40 बजे थाना लालापुर में 79/2025 मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त बस्ती के चारोतरफ मुल्जिमानो की ही भूमिधरी जमीन है। ग्रामीण लोगों को निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं है रास्ते के लिए आए दिन मुल्जिमान जो शोरेपुश्ती दबंग और धन बल से मजबूत है। ग्रामीणों को आए दिन घर में घुसकर मारते पीटते रहते है और बात थाने पर पहुंचने पर समझौता हो जाता है। उक्त गांव में यह पहली बार है कि मुल्जिमान की एक नहीं चली और डॉन की पैरोकारी और डीसीपी यमुनानगर के संज्ञान लेने पर मुल्जिमानो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ है।










