रामपुर के जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने संभाली कमान, शीत लहर में भी जिम्मेदारी से निभा रहे प्रशासनिक दायित्व।

रामपुर के जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने संभाली कमान, शीत लहर में भी जिम्मेदारी से निभा रहे प्रशासनिक दायित्व।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर के जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने संभाली कमान, शीत लहर में भी जिम्मेदारी से निभा रहे प्रशासनिक दायित्व। जनपद में नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से ही डीएम अजय द्विवेदी पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ प्रशासनिक कार्यों में जुटे हुए हैं। कड़ाके की शीत लहर के बावजूद जिलाधिकारी रोजाना अपने कार्यालय में देर रात 11–12 बजे तक बैठकर जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की योजनाएं तैयार कर रहे हैं और जिले को एक नई दिशा देने की ठोस रणनीति पर काम कर रहे हैं।

जिलाधिकारी अजय द्विवेदी न केवल फाइलों के निस्तारण में गंभीरता दिखा रहे हैं, बल्कि शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार अधिकारियों के साथ मंथन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर को सुंदर, सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी भी तेज़ी से चल रही है। कलेक्ट्रेट परिसर के सुंदरीकरण को लेकर डीएम स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी का उद्देश्य रामपुर कलेक्ट्रेट को केवल एक प्रशासनिक भवन ही नहीं, बल्कि जनता के लिए सुविधाजनक और पारदर्शी प्रशासन का प्रतीक बनाना है। देर रात तक कार्यालय में बैठकर योजनाओं पर कार्य करना उनकी कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।

जिलाधिकारी अजय द्विवेदी की सक्रियता से जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। आम जनता को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में रामपुर प्रशासन विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित करेगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai