धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशन के आलोक में प्रभारी निरीक्षक/रेल सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में उनि/सरिता गुर्जर, उनि/निशांत कुमार साथ बल सदस्य एवं एसोसिएशन फाॅर वालेन्टरी एक्शन की सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता द्वारा ऑपरेशन आहट/ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत डीडीयू जंक्शन पर अभियान चलाया गया।
वही इस दौरान डीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में 02 नाबालिक लड़कियों तथा प्लेटफार्म नंबर 07 के हावड़ा छोर पर एक नाबालिक लड़की को अकेले घूमते पाया। जिनसे पूछने पर अपना नाम और पता (1) आयशा खातून (काल्पनिक नाम)उम्र लगभग 16 वर्ष, थाना मांझी,जिला सहारनपुर, तथा (2) राबिया खातून,(काल्पनिक नाम) उम्र लगभग 16 वर्ष,थाना शाहबगंज, जिला चंदौली, उत्तर प्रदेश (3) काजल कुमारी,(काल्पनिक नाम)उम्र लगभग 13 वर्ष, थाना महरूवा, जिला अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश बताया। उक्त तीनों नाबालिक लड़कियों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर लाकर काउंसलिंग किया गया, इस दौरान बताया कि वह सभी परिजनों के डांटने पर घर से नाराज होकर आई है।
उक्त तीनों नाबालिक लड़कियों के परिजनों को उचित माध्यम से सूचना दी गई। उक्त तीनों नाबालिक लड़कियों को उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने हेतु चाइल्ड लाइन डीडीयू के ऑन ड्यूटी महिला स्टाफ को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।










