मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। CMDashBoard पर राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी के निर्देशन में की गई एक समीक्षा बैठक के दौरान मण्डी, खनन एवं आबकारी, उद्योग आदि विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मानकों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मण्डी राजस्व की समीक्षा में रामपुर एवं बिलासपुर मण्डियों में आवक कम होने एवं अपेक्षित राजस्व प्राप्त न होने पर सम्बन्धित का उत्तरदायित्व तय करते हुए रामपुर एवं बिलासपुर मण्डी सचिवों का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति की नियमित एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा समस्त सूचनाओं को समयबद्ध रूप से संबंधित विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड किया जाए। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डूडा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रथम किश्त प्राप्त होते ही लाभार्थियों के आवासों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भ कराया जाए। साथ ही समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि धारा-24 एवं धारा-116 के अंतर्गत लंबित पुराने वादों का विशेष अभियान चलाकर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।










