सड़क सुरक्षा सप्ताह..एसएसआई विनोद यादव और चौकी इंचार्ज मनीष पाल ने चालकों को दिलाई शपथ।

सड़क सुरक्षा सप्ताह..एसएसआई विनोद यादव और चौकी इंचार्ज मनीष पाल ने चालकों को दिलाई शपथ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा है सड़क सुरक्षा अभियान

 

कौशाम्बी। सड़क सुरक्षा सप्ताह..एसएसआई विनोद यादव और चौकी इंचार्ज मनीष पाल ने चालकों को दिलाई शपथ। सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को एसपी राजेश कुमार के निर्देशन और सीओ चायल अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस एसएसआई विनोद यादव और चौकी इंचार्ज चायल मनीष पाल ने थाने के बाहर वाहन चालकों का जागरूक किया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एसएसआई विनोद यादव और चौकी इंचार्ज चायल ने थाने के बाहर ऑटो व ई रिक्शा चालक एवं आम जनमानस को जागरूक करते हुए कहा कि पंच मंत्र का उपयोग करके हम मार्ग दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। इसमें हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने के साथ साथ ड्राइविंग के समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें। नशा करके वाहन न चलाएं, ओवर स्पीड में वाहन बिल्कुल न चलाएं। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घायल हुए व्यक्तियों को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया । इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पंपलेट वितरण करते हुए वाहनों के रखरखाव, हैडलाइट का सही उपयोग एवं यात्रियों के छूटे हुए सामान को निकटतम थाना तक पहुंचाने हेतु अपील किया। एसएसआई ने ऑटो व ई रिक्शा चालको को यातायत के नियमों के पालन हेतु शपथ भी दिलाई।

गौरतलब हो कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया जा रहा है।इस दौरान लोगों को बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।साथ ही सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को तत्काल उचित उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुँचाने तथा 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता लेने के बारे में बताया जा रहा है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai