टीएन शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। कमला नेहरू अस्पताल के कैंसर वार्ड में वर्ल्ड रोज डे के अवसर पर रोटरी प्लैटिनम द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के चार्टर अध्यक्ष रितेश सिंह को विशेष धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने इस आयोजन को सफलतापूर्वक व्यवस्थित किया।
कार्यक्रम के दौरान, डॉक्टर बी पाल थैलियट के सानिध्य में उपस्थित सभी कैंसर पीड़ितों को अध्यक्ष शशांक जैन ने गुलाब का फूल देकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “पीड़ितों को दो पल की खुशी देने का अनुभव अकल्पनीय है।”

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विकल्प अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी प्रमय मित्तल, चार्टर अध्यक्ष रितेश सिंह, और मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने मिलकर सभी पीड़ितों को फल प्रदान किए।
डॉक्टर पाल ने मरीजों और उनके परिवार जनों को रोटरी प्लैटिनम का परिचय कराया और नर्सों एवं वार्डन को भी वर्ल्ड रोज डे के अवसर पर गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम न केवल कैंसर पीड़ितों के लिए एक खुशियों का अवसर था, बल्कि यह रोटरी प्लैटिनम की सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का भी परिचायक था।










