त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने हरी मस्जिद के पास स्थित एप्पल बाईट डेंटल एंड कॉस्मेटिक क्लीनिक में दो दिवसीय निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन किया। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के अध्यक्ष शशांक जैन ने बताया कि रोटेरियन डॉक्टर इमरान अहमद के सहयोग से यह चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन लाभान्वित हुए।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि यह कैम्प 26 और 27 अक्टूबर 2024 को प्रतिदिन शाम 6 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का स्वागत पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन पियूष रंजन अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
शिविर में प्रमुख रूप से डॉक्टर इमरान अहमद, डॉक्टर उज़मा तारीफ, डॉक्टर अलीशा कायनात, और डॉक्टर मैसा रसूल ने मरीजों की जाँच की। डॉक्टर्स ने हेयर ट्रीटमेंट, लेज़र एवं फेशियल कॉस्मेटिक, तथा डेंटल चेकअप का निःशुल्क परामर्श और प्रशिक्षण दिया और निःशुल्क किट उपलब्ध बाटा जिसमें टूथपेस्ट एवं अन्य उपयोगी आइटम्स उपलब्ध थे।
पहले दिन इस कैम्प में लगभग 90 से अधिक लोगों का निःशुल्क चेकअप किया गया। इस अवसर पर रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के अन्य प्रमुख सदस्य जैसे डॉक्टर नितिन शर्मा, जय कुमार, डॉक्टर सुभाष यादव, और सिविल लाइन्स व्यापार मंडल के महामंत्री शिव शंकर सिंह भी उपस्थित रहे।










