रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने आयोजित की राखी बनाओ प्रतियोगिता।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने श्रीनिवासा रामानुजन पब्लिक स्कूल, सिविल लाइन्स में एक राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में सृजनात्मकता को बढ़ावा देना और रक्षा बंधन के पर्व को अनोखे ढंग से मनाना था।

रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के अध्यक्ष, रोटेरियन शशांक जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों द्वारा तैयार की गई राखियां रक्षाबंधन के दिन विद्यालय की अध्यापिकाओं और छात्राओं द्वारा सेना के जवानों को बांधी जाएंगी, जिससे बच्चों में देशभक्ति और सम्मान की भावना जागृत होगी।

मीडिया प्रभारी, मनीष गर्ग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखने लायक था। प्रतियोगिता में सभी जाति-धर्म के बच्चे शामिल हुए और उन्होंने बहुत ही सुंदर और रचनात्मक राखियां बनाई।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अपूर्व, प्रधानाचार्या मिस मिचगैल, और अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहे। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के अध्यक्ष शशांक जैन ने विद्यालय प्रबंधन को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai