RPF डीडीयू व अलीनगर पुलिस ने बीती रात कुछमन स्टेशन के समीप से 7 तस्करो को दबोचा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंदर प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। बिहार के शराब तस्करों पर पूरी तरह पाबंदी लगाने में फेल हो रही रेलवे की दोनो सुरक्षा एजेंसियों में से आरपीएफ ने जिला पुलिस से हाथ मिलाया और लगातार शराब तस्करो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में आरपीएफ डीडीयू व अलीनगर पुलिस ने बीती रात कुछमन स्टेशन के समीप से 7 तस्करो को उस वक्त दबोच लिया जब वे चेनपुलिग कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तार तस्करो के पास से नकदी मोबाइल के अलावा करीब 3 लाख की शराब बरामद हुई है जिसे लेकर वे लोग बिहार जा रहे थे।

आपको बता दे कि एक दिन पूर्व ही धीना रेलवे स्टेशन के पास से चेनपुलिंग कर चढ़ रहे आधा दर्जन तस्करो को करीब एक लाख के शराब के साथ पकड़ा था। लगातार हो रही कार्रवाई से जहा तस्कर अब तस्करी का दूसरा रास्ता तलाशने लगे हैं वही डीडीयू मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी व जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कोई भी कोर कसर नही छोड़ना चाहते है।

दरअसल मामला रेल मार्ग के जरिये शराब तस्करी से जुड़ा है जहां तस्करो के लिए सिस्टम कोड के जरिये सुरक्षा एजेंसियों से तालमेल बिठा कर लाखो की शराब प्रतिदिन ले जाते थे। तस्करी मामले में कुछ माह पूर्व 2 आरपीएफ कर्मियों की हत्या भी हो चुकी है बावजूद इसके तस्करी रुकने का नाम नही ले रहा था। जबकि आरपीएफ के अलावा जीआरपी की चौकी दिलदारनगर बनी है।

अब देखने वाली बात यह होगी जिला पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम शराब तस्करो पर कितना अंकुश लगा पाती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai