ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के कुशल निर्देशन पर अवैध शराब के निष्कर्षण परिवहन व व्रिकी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बांसीडह प्रभात कुमार और थानाध्यक्ष सहतवार के नेतृत्व में, थाना सहतवार पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
दरअसल पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध अंग्रेजी और देशी शराब के साथ की गिरफ्तार, क्षेत्राधिकारी बांसडीह का कहना है कि अभियुक्त अवैध शराब बिहार ले जाने के फिराक में था इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।










