संदीपनघाट पुलिस ने मोबाईल छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले वाले 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

संदीपनघाट पुलिस ने मोबाईल छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले वाले 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदीपन घाट, कौशाम्बी। संदीपनघाट पुलिस ने मोबाईल छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले वाले 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। संदीपनघाट पुलिस ने मोबाईल छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले वाले 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 25.01.2026 को थाना संदीपनघाट पर विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र द्वारा सूचना दी गयी कि स्कूल की छूट्टी होने के बाद घर वापस लौटते समय पीछे से आ रहे अज्ञात बाईक सवार पीछे से झपट्टा मारकर मेरा फोन छीन ले गये हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना संदीपनघाट में मु0अ0सं0 18/26 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था।उपरोक्त क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना संदीपनघाट पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों 1. सनुज कुमार दिवाकर पुत्र रामबरन दिवाकर निवासी बदनपुर थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी 2. सुशील पाल पुत्र नरेश पाल निवासी म्यौहार थाना करारी जनपद कौशाम्बी को अंडर पास बदनपुर रामवनगमन पथ मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती किये गये 02 अदद मोबाईल ( वीवो कम्पनी के) एवं घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटर साइकिल को बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्वात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 24.012026 को हम दोनों योजना बनाकर बुलेट से सवार होकर नसीरपुर मेलाबाग रोड की तरफ जाते समय एक स्कूल के बच्चे से झपट्टा मारकर मोबाईल छीनकर भाग गये थे तथा दूसरा फोन उसी दिन शाम को प्रयागराज स्टेशन के पास से छीना था। आज हम लोग छीने हुये मोबाईल फोन को बेचने व पुनः इस प्रकार की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से क्षेत्र में निकले थे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai