ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में पहुँचे स्कूल शिक्षा सचिव विद्यार्थियों-शिक्षकों की देखी शालेय गतिविधियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल ने शुक्रवार को विदिशा जिले के ग्यारसपुर विकासखंड की शासकीय हाई स्कूल वन, माध्यमिक शाला धनिया खेड़ी एवं प्राथमिक शाला धनिया खेड़ी का अवलोकन किया। इस दौरान सचिव डॉ. गोयल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद कर विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभ, विद्यालयीन गतिविधियों एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सुझाव भी सुने और उनके अनुभवों को जाना। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों ने विभागीय योजनाओं एवं विद्यालयीन गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर के विभागीय अधिकारी सीधे विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य यही है कि शासन की योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को विद्यालयों तक पहुंचकर समझा जाए और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की अपेक्षाओं के अनुरूप आवश्यक सुधार किए जाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai