एसडीएम व सीओ ने थाना संदीपन घाट व चरवा में आगामी पर्व के तहत की पीस कमेटी की बैठक, दिए निर्देश।

एसडीएम व सीओ ने थाना संदीपन घाट व चरवा में आगामी पर्व के तहत की पीस कमेटी की बैठक, दिए निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्यौहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाए… एसडीएम/सीओ

चायल/कौशांबी। एसडीएम व सीओ ने थाना संदीपन घाट व चरवा में आगामी पर्व के तहत की पीस कमेटी की बैठक, दिए निर्देश। आगामी पर्व होली एवं चल रहे रमजान पर्व के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार और सीओ ने थाना संदीपन घाट व थाना चरवा परिसर में विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

थाना संदीपन घाट व थाना चरवा में रविवार को रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अरुण कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने की।अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने की भी सलाह दी गई।बैठक में मौजूद गांव के संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में हमेशा से आपसी सौहार्द और भाईचारे की परंपरा रही है, जिसे आगे भी कायम रखा जाएगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार और सीओ चायल अभिषेक सिंह द्वारा सभी उपस्थित जनों से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखते हुए पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट प्रसारित न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।उपस्थित जनों द्वारा भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai