एसडीएम चायल ने ग्राम घूरी में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण।

एसडीएम चायल ने ग्राम घूरी में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। एसडीएम चायल ने ग्राम घूरी में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी,चायल अरुण कुमार ने मंगलवार को ग्राम घूरी में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 03 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।

कैम्प में शिकायतकर्ता रामकेश ने सार्वजनिक नाली का निर्माण कराए जाने की शिकायत की, जिस पर खण्ड विकास अधिकारी को कार्ययोजना में शामिल कर बनवाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार शिकायतकर्ता कंचन सिंह की शिकायत पर राजस्व की टीम ने जांच में पाया कि प्रकरण उप जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है।

उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai