त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। लोक निर्माण विभाग फ़ील्ड कर्मचारी वेल्फेयर समिति माघ मेला के पदाधिकारियों का चयन, कर्मचारी समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज माघ मेला स्टोर नंबर 1 पर लोक निर्माण विभाग फ़ील्ड कर्मचारी वेल्फेयर समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में माघ मेला लो नि वि में कार्यरत कर्मचारियों पदाधिकारियों सदस्यों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय एवं संचालन वरिष्ठ कर्मचारी नेता रजनीश श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय संरक्षक सतीश पुरी, विजय श्याम तिवारी एवं ओ पी सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समिति के प्रदेश महामंत्री अरूण कुमार पाण्डेय ने माघ मेला की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी को गठित करने की घोषणा किया। तत्पश्चात माघ मेला के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न कराया गया जिसमें मनोज कुमार पाण्डेय को माघ मेला अध्यक्ष एवं वासुदेव श्रीवास्तव को महामंत्री पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया एवं समस्त कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रांतीय संरक्षक विजय श्याम तिवारी ने शपथ ग्रहण कराते हुए पदाधिकारियों से कर्मचारी हित में कार्य करने हेतु संकल्प दिलाया। प्रांतीय संरक्षक बसंत तिवारी को कर्मचारी विरोधी गतिविधियों में लिप्तता के कारण निष्कासित कर रजनीश श्रीवास्तव को प्रांतीय संरक्षक बनाया गया। मेला का संरक्षक युवराज मिश्रा एवं सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री संतोष उर्फ अजय पाठक, विरेन्द्र मणी तिवारी उपाध्यक्ष, राजेन्द्र मिश्रा उपाध्यक्ष, सुभाष चंद्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष।










