मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। तहसील मिलक ग्राम धर्मपुरा का निवासी शमसुल हसन कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर तहसील मिलक ग्राम धर्मपुरा का निवासी शमसुल हसन पुत्र शेर मोहम्मद जो कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ रहा है। हालांकि ऑपरेशन हो चुका है।परंतु बरेली के केशलता अस्पताल में उसका इलाज जारी है। छोटे-छोटे मासूम बच्चों की परवरिश मेहनत मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से कर पा रहा है।
डॉक्टर के कहे मुताबिक अभी शमशुल हसन का 5 साल इलाज और होना है। लगभग दो से ₹300000 शमशुल हसन अपने इलाज में लगा चुका है।लेकिन गरीबी इतनी ज्यादा है। कि अब उसके लिए कैंसर से संघर्ष मुश्किल होता जा रहा है। रामपुर जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तहसील मिलक विधायक राज बालाजी और रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि शमशुल हसन निवासी ग्राम धर्मपुरा तहसील मिलक के परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड तत्काल बनवा कर दिये जाएं। जिससे की आर्थिक तंगी की वजह से उसका इलाज होने से ना रूके।आपकी अति महान कृपा होगी।










