शेफर्ड टाइगर फोर्स गांव-गांव पहुँच कर करेगा जनगणना- अजय पाल।

शेफर्ड टाइगर फोर्स गांव-गांव पहुँच कर करेगा जनगणना- अजय पाल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाल मार्केट मंझनपुर में हुई शेफर्ड टाइगर फोर्स की बैठक, 12 फरवरी को स्व. बलराम पाल की पुण्यतिथि मनाए जाने की भी बनाई गई रणनीति

मंझनपुर, कौशांबी। शेफर्ड टाइगर फोर्स गांव-गांव पहुँच कर करेगा जनगणना- अजय पाल। शेफर्ड टाइगर फोर्स संगठन की रविवार को पाल मार्केट मंझनपुर में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल ने किया। इसकी शुरुआत राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद जिले की जनगणना कराने एवं 12 फरवरी को स्व. बलराम पाल की पुण्यतिथि मनाने पर विस्तार से चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई।अधिवक्ता अजय पाल ने कहा कि जनगणना कराने का उद्देश्य समाज की सटीक जनसंख्या को पता करना है। ताकि समाज के लोगों को राजनैतिक लाभ मिलने के साथ ही आगामी चुनावों में सहभागिता मिल सके।

जिला संयोजक बच्चन पाल ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. बलराम पाल की 12 फरवरी को पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इसके लिये अभी से तैयारी शुरू करने की बात कही। जिला प्रभारी श्याम सिंह पाल ने कहा कि जनगणना के लिये टीम गठित की जाएगी। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए काम कराया जाएगा। राजकमल पाल ने कहा कि राजनैतिक दलों को दूसरे समाज के लोगों द्वारा पाल समाज की जनसंख्या काफी कम बताई जाती है। इसलिए चुनाव के समय समाज के लोगों को न के बराबर टिकट दिया जाता है। अंत में जिलाध्यक्ष अधिवक्ता धर्मेंद्र पाल ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील पाल, इंजी. मानसिंह पाल, प्रवक्ता उमेश पाल, कोषाध्यक्ष लालता पाल, अधिवक्ता बृजेश पाल, बीडीसी अंकुर पाल, किशन पाल आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai