त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। 18 जून 2026 से 25 जून 2026 तक अशोकनगर में विज्ञान फाउंडेशन (गिविंग विंग्स टू ड्रीमर्स) द्वारा शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समुदाय में 2 प्रभात फेरी रैली निकाली गई, पर्चा वितरण किया गया और स्टिकर और पोस्टर लगाया गया। किशोरी की माता, पिता, भाई, बहन के साथ 5 सामुदायिक बैठकें की गई। जिसमें 70 लोगों ने प्रतिभाग किया।
दिनांक 24 जून 2026 को 23/ मऊ सरैया अशोकनगर समुदाय में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें 100 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक शिक्षक, NIOS में पढ़ने वाले बच्चों के माता पिता अन्य बच्चों के अभिभावक व किशोरी किशोरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता द्वारा विज्ञान फाउंडेशन और NIOS से संबंधित जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अथिति भी शामिल हुए, NIOS विभाग से क्षेत्रीय निदेश संजय कुमार, पुष्पराज सिंह, विकर हाई स्कूल से टीचर अर्चना दयाल, निर्भय कुमार, CBL कॉन्वेंट स्कूल के टीचर प्रमोद कुमार पटेल उपस्थित रहे। हमारे अतिथियों द्वारा किशोरियों तथा महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। अविभावक को शिक्षा की महत्व को समझाया गया।
बच्चों द्वारा शिक्षा पर गीत ओर स्पीच प्रस्तुत किया गया। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों के अभिभावक तथा NIOS में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने शिक्षा के प्रति अपने अनुभव साझा किए और उनको सम्मानित किया गया।










