थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती की अगुवाई में बड़े धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी,हुआ भोज कार्यक्रम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का एसीपी धूमनगंज आजेंद्र ने किया भ्रमण, लिया जायजा

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। थाना पुरामुफ्ती परिसर और बगल में स्थित राम जानकी हनुमान मंदिर में शनिवार और रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।थाना परिसर और थाने से सटे मंदिर को सुबह से ही आकर्षक रूप से सजाया जाने लगा था। थानांतर्गत स्थित कृष्णा मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रभु श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आनंद लिया। इस दौरान एसीपी धूमनगंज आजेंद्र ने चौकी इंचार्ज विवेक सिंह के साथ मेले का भ्रमण कर निगरानी की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें प्रसाद खिलाया।

थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने भगवान श्री कृष्ण का पूजन अर्चना की। थाने के बगल में स्थित राज जानकी हनुमान मंदिर के कार्यकर्त्ता पिंटू कुशवाहा ने बताया की यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन व्यापारियों और आम जनता के सौजन्य से किया गया है।श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार की रात थाने से लेकर विभिन्न मंदिरों आदि स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे।

शाम से ही भजन कीर्तन के जरिए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह, पुलिसकर्मी, सम्मानित क्षेत्रवासी भगवान श्रीकृष्ण की अनुभूतियों की सागर में गोता लगाते रहे। पुरामुफ्ती पुलिस की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया। जैसे ही रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ,तो पूरा थाना का वातावरण….नंद घर आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की..भए प्रगट कृपाल,दीन दयाला..आदि भजनों से गुंजयमान हो उठा। मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना शुरू कराई,मुख्य यजमान के रूप में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह रहे।
उन्होंने बालरुप भगवान श्री कृष्ण को दूध,दही,मधु,जल आदि से स्नान किया।तथा फूल, तुलसी,फल का भोग लगाते हुए सभी पुलिस स्टाफ के साथ आरती उतारी।

महिलाओं ने सोहर गाए। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने उपवास रखा। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय कई स्थानों पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षिक अर्जुन सिंह, चौकी इंचार्ज सल्लाहपुर विवेक सिंह, उपनिरीक्षक चौंकी इंचार्ज बमरौली संजीव चौधरी, उपनिरीक्षक राहुल यादव, राहुल चौधरी, उपनिरीक्षक विश्वास पाण्डेय, प्रशांत कुमार, मायापति, आदि तमाम पुलिस कर्मियों ने भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी। सभी महिला एवं पुरुष आरक्षियों ने मिलकर भगवान की आरती उतारी और गीत भजन भी गाए, इस अवसर पर थाना क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान, समाजसेवी , गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai