सिद्धार्थ नाथ सिंह ने 169 मरीजों को 3.67 करोड़ रूपये की सहायता दिलाकर जीवन की रेखा खींची।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश एवं वर्तमान विधायक शहर पश्चिमी प्रयागराज सिद्धार्थ नाथ सिंह की संस्तुति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विवेकाधीन कोष से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के उपचार हेतु अब तक ₹3,67,09,000 (तीन करोड़ सड़सठ लाख नौ हजार रुपये) की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जो वर्षवार विवरण-1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक ₹73,02,700 की सहायता, 41 मरीजों को दी गयी।

1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक ₹90,35,550 की सहायता, 39 मरीजों को मिली। 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक ₹15,01,0750 की सहायता, 67 मरीजों को प्रदान किया गया। 1 अप्रैल 2025 से 15 अगस्त 2025 तक ₹53,60,000 की सहायता, 22 मरीजों को लाभ मिला। यह राशि 1 अप्रैल 2022 से लेकर अब तक के दौरान 169 जरूरतमंद मरीजों को दी गई, जिससे उन्हें समय पर बेहतर इलाज मिल सका।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और सरकार की प्रतिबद्धता के कारण गरीब और असहाय मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी प्रत्येक जरूरतमंद को मदद दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai