ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट
बलिया। “साहब मैं जिन्दा हू” का स्टिकर लगाकर जिलाधिकारी के पास फरियाद लेकर पहुंची महिला। महिला को मृत दिखाकर महिला के बड़े पिताजी के लड़कों ने महिला की सारी संपत्ति अपने नाम करा लिया है। अब इस मामले में जिलाधिकारी ने जाँच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पेश करने का आदेश उपजिलाधिकारी को दिया है।
दरअसल बलिया जनपद के बैरिया तहसील क्षेत्र के गोंन्हिया छपरा की रहने वाली शारदा देवी अपने पिता की एकलौती संतान हैं। मरने से पहले इनके पिताजी ने वसीयत इनके नाम कर दी थी। लेकिन उनके मरने के कुछ साल बाद ही शारदा देवी के बड़े पिताजी के लड़कों ने शारदा देवी को मृत दिखाकर उनकी सारी संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली। जब इस बात की जानकारी शारदा देवी को हुई तब वो अपने आप को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों का चक्कर लगाने लगी। जब तहसील स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो आज वो जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगा रही है।
इस मामले में जिलाधिकारी का कहना है कि एक महिला आयी थी इनका नाम शारदा देवी है। उन्होंने बताया की उनके पिताजी ने अपनी सम्पति उनके नाम वसीयत की थी नामांतरण भी हो गया था। बाद में शारदा देवी के बड़े पिताजी के लड़कों ने शारदा देवी को मृत दिखाकर सारी संपत्ति अपने नाम करा ली है। प्रथम दृष्टाया शिकायत सही पायी गई है। उपजिलाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है और मृत सर्टिफिकेट कैसे बन गया उसमे जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुक़दमा भी दर्ज कराया जायेगा।










