ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट
बलिया। मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर ग्रामीण बेटियों को किया जागरूक- स्मृति सिंह “रूरल पैड गर्ल”। ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पीरियड केयर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रतसर कला की निवर्तमान ग्राम प्रधान व प्रख्यात समाजिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह की पहल पर एवरटिन के सहयोग से रतसर कला के सरकारी स्कूल एवं रतसर इंटर कॉलेज की छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड, पीरियड ट्रैकर, पीरियड कैलेंडर वितरित किए गए। उक्त अवसर पर इंटर कालेज के बच्चो व बच्चीयो का स्वास्थ्य परिक्षण चिकित्सको की टीम द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर स्मृति सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए सुरक्षित पीरियड केयर आज भी एक चुनौती है। मासिक धर्म को लेकर झिझक और भ्रांतियां दूर करने के साथ ही किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना जरूरी है।
उन्होंने कहा, “हर बेटी को सुरक्षित पीरियड केयर, स्वास्थ्य और सम्मान का अधिकार है। मेरा प्रयास है कि कोई भी बेटी साधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई या स्वास्थ्य से समझौता न करे।”

स्मृति सिंह ने इस पहल में सहयोग के लिए एवरटिन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी ग्रामीण किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान जारी रहेगा।
उक्त अवसर पर रतसर इंटर कालेज के प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, अक्सा फाउंडेशन की सचिव दीप्ती सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर राकीब अख्तर, डा. आर के सिंह, डा. सोफिया तब्बसुम, कल्याण नाथ रिजनल मैनेजर पान हैल्थ आदि चिकित्सकगण, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










