अंतरिक्ष से धरती पर भारत की बेटी सुनीता विलियम्स के पहुंचने पर समाजवादी दिव्यांग पंडित समरजीत ने लोगों को लड्डू खिलाकर किया ऐतिहासिक खुशी का इजहार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

अयोध्या। भारत की बेटी सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष से सकुशल धरती पर पहुंचने की ऐतिहासिक खुशी पर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने ब्लॉक बीकापुर क्षेत्र के वासुदेवपुरम चौराहे पर किसानों और ग्रामीण सहित बाजार वासियों को लड्डू खिलाकर ऐतिहासिक खुशी का किया इजहार।

लड्डू खिलाने हुए पंडित समरजीत ने कहा भारत की बेटी सुनीता विलियम्स 9 माह तक अंतरिक्ष में रहकर जिंदगी और जीवन का संघर्ष करते हुए अपने मिशन को पूरा किया ऐसी महान बेटी को देश सलाम करता है, हमारे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी ने भारत की बेटी को ऐतिहासिक बधाई दी है और कहां है अंतरिक्ष की उड़ान मनुष्य के ज्ञान विज्ञान की उपलब्धि के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी सुदृढ़ आधार बनती है क्योंकि अंतरिक्ष की ऊंचाइयों से पृथ्वी को देखने से यह प्रतीत होता है कि जब वहां से हजारों मिल फाइल देश में कोई अंतर नहीं दिखता है तो फिर और भेदभाव का अस्तित्व ही क्या है जो मनुष्य के बीच होते हैं अंतरिक्ष मानवीय सोच को भी सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण बनता है या यू कहे कि अंतरिक्ष संकीर्तनों को मिटाता है और इंसानी नजदीकियों और खयालात को भी अंतरिक्ष जैसा विस्तार देता है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान चंद्रभान पटेल, अनिरुद्ध सिंह, रवि शर्मा, जितेंद्र यादव, श्यामलाल वर्मा, किशन कुमार कनौजिया, बृजलाल निषाद, संतोष कुमार पांडे, पवन यादव, लल्लन कोरी, शेखर रावत आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai