नगर निगम के वार्ड 48के उप चुनाव मे सपा उम्मीदवार दीप प्रकाश सोनकर ने भरा पर्चा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नामांकन के दौरान उपस्थित रहे सपा विधायक गण एवं पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। नगर निगम के वार्ड 48के उप चुनाव मे सपा उम्मीदवार दीप प्रकाश सोनकर ने भरा पर्चा। नगर निगम के वार्ड संख्या 48 अलोपीबाग के उप चुनाव मे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दीप प्रकाश सोनकर ने आज़ तहसील सदर मे पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के बाद पत्रकारों से बात चीत मे सपा प्रत्याशी दीप प्रकाश सोनकर ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आभारी हैं कि उन्हें उम्मीदवार बनाया गया। अखिलेशयादव जी ने पीडीए के नारे को जमीन पर उतारा है। सामान्य सीट पर मुझे उम्मीदवार बनाकर साबित किया है कि वह पीडीए की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध हैं। महानगर के पदाधिकारियों सहित स्थानीय नेताओं का भी आभार व्यक्त किया।

दीप प्रकाश सोनकर ने कहा कि यदि जनता उन्हें अपना वोट देकर जिताती है तो वह वार्ड के अधूरे कार्य को पूरा करेंगे। इतना ही नहीं वह क्षेत्र की जनता के सुख दुख मे हमेशा खडे मिलेंगे।

नामांकन के दौरान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक संदीप पटेल, महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट, पूर्व प्रत्याशी उत्तरी संदीप यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन राकेश तिवारी, पूर्व मंत्री लोकेश सिंह, जिलाध्यक्ष खटिक समाज सत्ते सोनकर, वीरेंद्र सोनकर,मो शारिक,दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव,महबूब उस्मानी, आरती पाल,रमा कांत शर्मा एडवोकेट, जीतूयादव, रोहित, शौरभ रामा, आसुतोष पाल आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai