कौशाम्बी। मानवता की मिसाल पेश करने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान शहजादपुर स्थित रणजीत पंडित इंटर कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रामसिंह एवं कांस्टेबल रवी कुमार ने संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।मुख्य द्वार पर एक दिव्यांग परीक्षार्थी को शारीरिक असुविधा के कारण परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में कठिनाई हो रही थी।
स्थिति को समझते हुए दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उसे अपनी बाहों में उठाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया, जिससे वह समय से परीक्षा में शामिल हो सका। इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा दोनों आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और कहा कि इनके द्वारा किया गया कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा।










