त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। थ्रेसर मे फंस कर युवक की हुई दर्दनाक मौत के अंतिम संस्कार मे शामिल हुए सपा के नेता एवं पदाधिकारी, जताया शोक – हरसंभव मदद का दिया आश्वासन। बहरिया थाना क्षेत्र के मिजूरा (करनाई पुर)निवासी सुमित कुमार (19)पुत्र श्री राजकुमार के गत मंगल वार को गांव मे ही गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर मे फंसकर हुई दर्दनाक मौत का अंतिम संस्कार आज दारागंज स्थित विद्युत् शव दाह गृह मे किया गया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक श्रीमती गीता शास्त्री, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, तारिक सईद अज्जू, खिन्नी लाल पासी, बच्चा यादव, राम अवध पाल, अरविन्द केसरवानी आदि सहित पार्टी के तमाम नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने मृतक सुमित के पिता, माता, भाई विभव एवं बहन महिमा सहित परिवार के लोंगो से मिलकर शोक जताते हुए सांत्वना दी। सपा नेताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी मे पार्टी उनके साथ खड़ी है।हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।










