त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। जिलाधिकारी से मिले सपा नेतागण,कहा सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में न फसाया जाय। गत 25 जुलाई को पेपर लीक मामले में हुए आंदोलन के दौरान की गई तोड़फोड़ की घटना में पुलिस प्रशासन द्वारा जानबूझ कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नहीं फसाया जाय। सपा नेताओं ने आज़ जिलाधिकारी से मिलकर पुलिसिया उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया है।
सपा नेताओं का कहना है कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि उक्त घटना में किसी भी तरह कि दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी जबकि प्रयागराज की घटना में पुलिसिया उत्पीड़न और गिरफ्तारी की जा रही है।
जिलाधिकारी से मिलने वालों में एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, श्रीमती गीता शास्त्री, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, रविन्द्र यादव एडवोकेट,पंधारी यादव, महबूब उस्मानी, शांति प्रकाश, खिन्नी लाल पासी, आदि रहे।









