देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल, मध्य प्रदेश। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत 25 सितंबर गुरुवार को सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर लगाया गया शिविर का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा स्वास्थ्य राज्य मंत्री,महापौर एवं विधायक की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में प्रदेश की समस्त महिलाओं , किशोरियों व बालिकाओं को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केदो में लगाए गए शिविरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कार्यक्रम के महत्व को बताते हुए कहा की नारी परिवार की धूरी होती है और नारी ही परिवार को सशक्त बना सकती है मंच के माध्यम से राज्य मंत्री द्वारा वहां उपस्थित समस्त विद्यार्थियों, शिक्षिकाओं से स्वास्थ्य परीक्षण में भाग लेने का आग्रह किया। शिविर में छात्राओं तथा शिक्षिकाओं का आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन हेल्थ आईडी (आभा) बनाए गए साथ ही स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श तथा जागरूकता गतिविधियों के तहत विद्यार्थियों का विशेषज्ञों से संवाद स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी एवं शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य संबंधी खेल जुंबा सत्र भी आयोजित किए गए शिविर स्थल पर सुरक्षित रक्त रक्तदान की सुविधा भी उपलब्ध थी जिसमें मिशन संचालक,अपर मिशन संचालक, वरिष्ठ संयुक्त संचालक एवं अन्य स्टाफ द्वारा 26 यूनिट रक्तदान किया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।










