विश्व पर्यावरण दिवस पर डीडीयू मंडल में विशेष पहल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

डीआरएम के नेतृत्व में 40 पेड़ लगाए, नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

धर्मेंदर प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल मुगलसराय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के नेतृत्व में रोजा कॉलोनी पार्क में 40 पेड़ों का रोपण किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत रोजा कॉलोनी पार्क से हुई। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली जो डीआरएम कार्यालय होते हुए डीडीयू जंक्शन तक पहुंची। डीडीयू जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर नितिन कुमार, मंडल यांत्रिक इंजीनियर बिराज कुमार और वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राहुल राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

डीडीयू जंक्शन पर आयोजित समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai