प्रयागराज मण्डल में चेकिंग अभियान के लिए एसपीजी (स्पेशल परपज ग्रुप) स्क्वाड का किया गया गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टी.एन. शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रेल यात्रियों को सुरक्षित सुखद और आरामदायक यात्रा के साथ बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज हिमांशु बाडोनी के निर्देशानुसार वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/कोचिंग, हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में अवैध वेंडिंग, चेन पुलिग, बिना टिकिट यात्रा, अनियमित यात्रा, अनबुक्ड लगेज, दिव्यांग कोच, महिला कोच, आरएमएस और धूम्रपान के विरुद्ध अभियान के लिए वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल को मिलकर एसपीजी स्क्वाड (स्पेशल परपज ग्रुप स्क्वाड) का गठन किया गया। एसपीजी स्क्वाड में वाणिज्य विभाग के 04 सुपरवाइज़र/निरीक्षक और रेलवे सुरक्षा बल के 01 उप निरीक्षक 02 हेड कांस्टेबल व 01 कांस्टेबल मिलकर कार्य करेंगे।

5 मई को एसपीजी स्क्वाड द्वारा प्रयागराज – फ़तेहपुर – कानपुर के मध्य अभियान चलाकर गाड़ी संख्या 12311 हावड़ा-कालका नेताजी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 15483 अलीपुर द्वार-सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, 12488 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबानी सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 18101 टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12312 कालका- हावड़ा नेताजी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं 12506 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या नार्थ ईस्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस को चेक किया गया इस चेकिंग अभियान में कुल 129 यात्रियों को प्रभारित कर 67,873/- रुपये वसूल किए गए। इनमें से 27 यात्रियों को बिना टिकट पकड़कर 16,915/- रुपये वसूल किए गए, 92 यात्रियों को अनियमित यात्रा में पकड़कर 40,570/- रुपये वसूल किए गए, 6 यात्रियों को गंदगी फैलाने के लिए पकड़कर 1700/- रुपये वसूल किए गए एवं बिना बुक किए गए समान वाले 4 यात्री को प्रभारित कर 8688/- रुपये वसूल किए गए। उत्तर मध्य रेलवे अपने सभी सम्मानित रेल यात्रियों से अपील करता है कि असुविधा से बचने और सम्मान के साथ यात्रा करने के लिए उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करें

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai