त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सपा का नए मतदाता बनाने पर जोर, महानगर इकाई की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा। समाजवादी पार्टी यश आई आर के दौरान ए यश डी के मिलान के साथ ही अब नए मतदाता बनाने के लिए फार्म 6 भरने की प्रक्रिया शुरू करने पर पूरी ताकत से काम करेगी। महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन की अध्यक्षता में आज पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में हुई बैठक में इस बात पर गहन चर्चा की गई। मौके पर फार्म 6 वितरित भी किया गया।
महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन की ताकत मतदाताओं के ही पास है। हर ऐसे व्यक्ति का जिसकी आयु आगामी एक जनवरी 2026 को अट्ठारह साल पूरी हो रही है उसे फार्म 6 भरकर बबीएलओ के पास जमा करना होगा l सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटने की अपील किया।

इस मौके पर समाजसेवी चंचल पासी के साथ शहर उत्तरी विधानसभा की दर्जन भर महिलाओं ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। जिसमे चंचल पासी, ज्योति, रिया, अर्चना, ललिता, रीता, जूली, विभा श्रीवास्तव आदि हैं।
बैठक को प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन, पूर्व संसद धर्म राज पटेल, रविन्द्र यादव,मो. शरीक, शमशाद, तारिक अंजू, मुश्ताक काजमी, दान बहादुर मधुर, रमाकांत पटेल, शशांक त्रिपाठी, मंजू यादव, सावित्री सिंह, आर एन यादव, महबूब उस्मानी, मोइन हबीब, महेंद्र निषाद, देवी लाल, संतोष यादव, शकील, बबलू रावत,रेहान, रवि गुप्ता, अभिमन्यु पटेल, राजेश गुप्ता, औ. पी पाल, अहमद राजा, विनय कुमार, शिव ओम, आदि ने भी अपने विचार रखे।










